Site icon Dainik Savera Times

तेज रफ्तार बस असंतुलित होकर खेतों में पलटी ,हादसे में कई सवारियां घायल ,ड्राइवर मौके से फरार

आदमपुर: आदमपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सवारियों से भरी बस खेतों में पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार बस असंतुलित होकर पेट्रोल पंप के सामने खेतों में पलट गई। हादसे में कई सवारियां घायल हुई है।

ये हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। हादसे के दौरान सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे को लेकर सवारियों का कहना है कि घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Exit mobile version