
तरनतारन Sukhbir Badal: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने तरनतारन उप-चुनाव के प्रत्याशी प्रिं. सुखिवंदर कौर रंधावा के पक्ष में आयोजित चुनावी बैठकों को संबोधित करते हुए कहा है कि मानसून से पहले बाढ रोकथाम कार्यों को करने में आदमी पार्टी की सरकार की विफलता और केंद्र सरकार को इसके बारे विस्तृत रिपोर्ट देने में असमर्थता के कारण किसानों को भारी कीमत चुकानी पडी है। इन दोनों कदमों को पंजाब के किसानों पर दोहरी मार बताते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने इस कृत्य को ‘नालायकी’ करार दिया है क्योंकि पहले दरारों को मजबूत नही किया गया और अब किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा नही दिया जा रहा है।
इस मौके पर पूर्व पार्षद विजयपाल चौधरी भाजपा, जगदीश मुरादपुरिया कांग्रेस और कुलदीप सिंह बब्बू जोकि आजाद तौर पर पार्षद का चुनाव लड़ चुके है, शिअद में शामिल हो गए। सुखबीर सिंह बादल ने इनका स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य सरकार बाढ से हुए नुकान की विस्तृत रिपोर्ट पेश करने में नाकाम रही है। उन्होने कहा जो ज्ञापन पहले दिया गया था , उसे फिर से भेजा गया है। इस लापरवाह रवैये के कारण ही किसानों को उचित मुआवजा नही मिल पाएगा। बादल ने कहा कि केवल अकाली दल ही राज्य के मुददों का समाधान कर सकता है। कांग्रेस और आप दोनों ने पंजाबियों को बार-बार निराश किया है, जिन्होने राज्य के संसाधनों को लूटने के अलावा कुछ नही किया है।
अकाली दल ने पंजाब को अतिरिक्त बिजली सरप्लस वाला राज्य बनाने और बुढापा पेंशन, शगुन योजना और आटा-दाल जैसी अनूठी सामाजिक भलाई योजनाओं की शुरूआत करने सहित रिकार्ड विकास की शुरूआत की है। उन्होने बताया मौजूदा सरकार में ये सभी योजनाएं ठप्प पडी हैं। उन्होने यह भी बताया कि कैसे नौजवानों को रोजगार से वंचित किया जा रहा है, क्योंकि जो थोडी बहुत नौकरियां आई थी वह बाहरी लोगों को दे दी गई हैं। अकाली दल अध्यक्ष ने इस अवसर पर शिक्षा और समाज भलाई के क्षेत्र में अकाली उम्मीदवार सुखिवंदर कौर रंधावा की भूमिका की बहुत सराहना करते हुए लोगों से उनका तहे दिल से समर्थन करने की अपील की है।
बादल ने यह भी कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सार्वजनिक कार्यक्र मों के लिए कुर्सियों और टेंट मंगवाने का पर्दाफाश करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पत्रकारों का अपमान किया। उन्होने कहा,‘‘ मुख्यमंत्री ने लगभग स्वीकार कर लिया कि उनके सार्वजनिक कार्यक्र मों के लिए खानपान सेवा देने वाली कंपनी राज्य के बाहर से टेंट मंगवा रही है और अगर ऐसा है तो उन्हे पत्रकारों से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर कंचनप्रीत कौर, पूर्व राज्य सभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़, पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, गुलजार सिंह राणकिे, जनमेजा सिंह सेखों, हीरा सिंह गाबिड़या, एनके शर्मा, परमबंस सिंह बंटी रोमाणा, युवा विंग के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झंिजर, अलविंदरपाल सिंह पखोके, गौरवदीप सिंह वल्टोहा, रमनदीप सिंह भरोवाल, दलबीर सिंह जहांगीर, पार्षद संजीव कुंद्रा, मनोज अिग्नहोत्री, शाम सिंह मुरादपुरा,मनप्रीत सिंह माहलू, सतिंदरपाल सिंह सोनी, सनम शर्मा, सोनू दोदे, चेयरमैन हरवंत सिंह, तेगा सिंह सोहल, परमजीत सिंह गगोबूहा, जगजीत सिंह जग्गी चोहला, गुरसेवक सिंह शेख, संदीप कुमार सोनू दोदे, सरपंच विरंदर सिंह सोनू दोदे बराड़ मौजूद थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...