Site icon Dainik Savera Times

बगला मुखी कालेज ऑफ़ एजुकेशन बल्लुआना की छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन कुल

बठिंडा: पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की ओर से घोषित बीएड सैकेंड ईयर के नतीजे में बगला मुखी कॉलेज आफ एजुकेशन बल्लुआना की छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। चेयरमैन व एमडी नरेश अग्रवाल ने बताया कि तरनप्रीत कौर ने 93.3 प्रतिशत अंक से पहला जबकि हरमनदीप कौर ने 92.33 प्रतिशत से दूसरा व ज्योति रानी ने 92 प्रतिशत अंक से तीसरा स्थान हासिल किया। कालेज की तमाम छात्राओं ने 91 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर डायरेक्टर सर्बजीत कौर, प्रिंसीपल डॉ. प्रभजोत कौर, प्रो. कमलजीत कौर, प्रो. मनदीप कौर, प्रो. वीरपाल कौर, प्रो. मनदीप कौर, प्रो. यादविंदर सिंह, प्रो. सविता रानी, शालू रानी, प्रो. अमनदीप कौर, प्रो. किरणदीप कौर, प्रो. किरणजीत कौर व समूचे स्टाफ ने होनहार छात्राओं को शाबाशी दी।

Exit mobile version