Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाऊंडेशन की टीम ने बांटी राशन सामग्री

September 12, 2025

सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाऊंडेशन की टीम ने बांटी राशन सामग्री

कपूरथला/सुल्तानपुर लोधी: जिला कपूरथला के उपमंडल सुल्तानपुर लोधी के मंड दरिया क्षेत्र में आई भयानक बाढ़ ने फसलों की बर्बादी की है तथा हस्ते-खेलते परिवारों पर बाढ़ का पानी कहर बनकर भरपा है। पीड़ित परिवारों के दुख व पीड़ा को समझते हुए दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक श्री शीतल विज के दिशानिर्देशों व योग्य नेतृत्व में दैनिक सवेरा फाऊंडेशन की टीम बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंची और पीड़ित परिवारों के घरों व डेरों पर जाकर राशन सामग्री भेंट की। इस दौरान दैनिक सवेरा के प्रतिनिधि नवीन ओबराय, सुल्तानपुर लोधी के प्रतिनिधि सिमरनजीत सिंह और रविंदर कुमार व अन्य सदस्यों ने पीड़ित परिवारों से दुख सांझा करते हुए उनका ढांढस बंधाया और कहा कि दैनिक सवेरा परिवार सभी पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करने के लिए साथ निभाएगा।

इस दौरान सुल्तानपुर लोधी के दरिया मंड गांव बाऊपुर, बाऊपुर जदीद, भैणी कादर बख्श, सागरा के पीड़ित परिवारों को राशन किटें बांटी, जिनमें चावल, आटा, सरसों का तेल, चीनी, चाय पत्ती, दालें, बिस्कुट, ब्रैड, मच्छरमार दवा के अलावा रसोई के राशन की कई अन्य चीजें भी शामिल हैं। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के सरपंचों, पंचों व गणमान्यों ने दैनिक सवेरा के योगदान की सराहना की और आभार व्यक्त किया कि उन्होंने पीड़ित परिवारों का हाथ थामा है। इस अवसर पर सरपंच गुरमीत सिंह बाऊपुर, किसान नेता परमजीत सिंह बाऊपुर, नंबरदार कुलदीप सिंह सागरा, पूर्व सरपंच जगदीप सिंह के अलावा अन्य शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि दैनिक सवेरा ने बीते कुछ दिन पूर्व बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पीडित परिवारों की मदद के लिए दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाऊंडेशन के माध्यम से मदद करने का प्रयास शुरू किया है। जिसके परिणामस्वरूप दानी सज्जन व सहयोगी फाऊंडेशन को दिल खोलकर धनराशिव राशन सामग्री भेज रहे हैं ताकि फाऊंडेशन के जरिए पीड़ित परिवारों के जीवन को फिर से पटरी पर लाया जा सके।

ये भी पढ़ें: Himachal: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को दी गई विदाई, सीएम सुक्खू बोले- लोगों से जुड़े रहे गवर्नर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें