पठानकोट: ज्येष्ठ की तपती दोपहर आसमान से बरसती आग और शहर में लगातार बढ़ता पारा। पठानकोट इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ऐसे में सुकून और ठंडक पाने के लिए शहर के युवा, खासकर किशोर और कॉलेज छात्र, नहरों का रुख कर रहे हैं। रोजाना दोपहर होते ही नहरों के किनारे युवाओं की भीड़ लग जाती है, जो उफनती लहरों में डुबकी लगाकर कुछ पल की राहत महसूस करते हैं। यह नजारा भले ही आंखों को सुकून देता हो, लेकिन इसके पीछे छिपा खतरा हर साल कई जिंदगियों को लील जाता है। मलिकपुर व सरना चौक में ऐसा आम देखने को मिल रहा है। जहां रोजाना भारी संख्या में युवा गर्मी से राहत पाने के लिए यूबीडीसी में नहाते हुए देखे जा सकते हैं। इसके अलावा क्षेत्र में और भी कई प्वाइंट ऐसे हैं जहां बेखौफ लोगों का जमघट देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- FY27 में विकास दर 7.1%, भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद आर्थिक मजबूती का अनुमान

