Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

आवारा कुत्तों का आतंक जारी…9 माह में 5945 मामले आए सामने, इलाके के लोग परेशान

January 21, 2025

आवारा कुत्तों का आतंक जारी…9 माह में 5945 मामले आए सामने, इलाके के लोग परेशान

मुक्तसर साहिब: जिले में आवारा कुत्तों के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे हैं। आपको बता दें कि आवारा कुत्तों के काटने के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि पालतू कुत्तों के काटने के मामलों की संख्या कम है। आपको बता दें कि पिछले नौ महीनों के दौरान मुक्तसर जिले में 5945 मामले सामने आए हैं।

कुत्तों के काटने के मामले आने के बावजूद नगर परिषद द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है और लगातार कुत्तों के काटने के मामले आ रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि इससे उचित व्यवस्था हो जाएगी।

साथ ही राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी हरकीरत ने जानकारी देते हुए बताया कि कुत्तों के काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये मामले कभी बढ़ जाते हैं तो कभी कम हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर मामले मामले आवारा कुत्तों से संबंधित हैं। कुत्ते काटने पर उतर आते हैं और पालतू कुत्तों के मामले बहुत कम हैं। उन्होंने बताया कि पिछले नौ माह में 5945 मामले सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर: ऊधमपुर के रामनगर में खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें