Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कपड़ों का शौकीन निकला चोर, छत पर अपने पुराने कपड़े छोड़ नए कपड़े, जेवरात व नकदी लेकर फरार हुआ चोर

January 10, 2024

कपड़ों का शौकीन निकला चोर, छत पर अपने पुराने कपड़े छोड़ नए कपड़े, जेवरात व नकदी लेकर फरार हुआ चोर

लुधियाना: भाई की शादी के लिए रखे कपड़े और जेवरात वाला अटैची चोर उठाकर ले गया। अटैची में 50 हजार रुपए नकद भी थे। वारदात के समय सारा परिवार सोया हुआ था। चोर ने घर के छत पर ही अटैची में से नए कपड़े निकालकर पहने और अपने पुराने कपड़े वहीं फैंककर फरार हो गया। मंगलवार को ही वारदात के बारे में पता चला। मामले के बारे में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह वारदात सतगुरु नगर के रहने वाले दीपक के यहां हुई। दीपक का कहना है कि उसके भाई की शादी है।

17 जनवरी को उनकी बिहार में अपने पैतृक गांव जाने के लिए ट्रेन की टिकट बुक है। भाई की शादी के लिए ही उन्होंने कपड़े और कुछ जेवरात खरीदे थे, जो उन्होंने एक अटैची में रखे थे। सोमवार रात को खाना खाकर पूरा परिवार सो गया। मंगलवार सुबह देखा तो अटैची गायब था। छत पर जाकर देखा तो वहां किसी के पुराने कपड़े पड़े थे। चोर कब दाखिल हुआ और अटैची चोरी कर ले गया। परिवार के किसी भी सदस्य को पता नहीं चला। दीपक का कहना है कि चोरी से उनका 3 लाख रु पए से ज्यादा का नुक्सान हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें