Site icon Dainik Savera Times

जालंधर पहुंची खेडां वतन पंजाब दीया की मशाल, DC ने किया स्वागत

जालंधर: पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए ‘खेडां वतन पंजाब दीया’ को लेकर अंतर्गत मशाल ( टॉर्च रिले ) खेल जालंधर पहुंची। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और डिप्टी कमिशनर वरजीत वालिया ने जालंधर मशाल पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उभरते जिम्नास्टिक खिलाड़ियों के प्रदर्शन और भंगड़ा टीमों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जोश से भर दिया। मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहाकि सीएम भगवंत का सपना है कि पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाया जाए।

ऐसे में आप सरकार पंजाब को पहले की तरह रंगला पंजाब बनाएंगी और सभी धर्मों का सत्कार करते हुए फिर से भाईचारक सांझ को कायम रखा जाएगा। इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहाकि पिछली सरकारो ने नशे को बढ़ावा दिया। वहीं पंजाब में नशे के खत्म करने के लिए सीएम मान ने युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई। इसी के साथ नशे को खत्म करने के लिए युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित किया ताकि वह नशे से दूर रहे और फिट रहे। उन्होंने कहाकि खेडा वतन पंजाब दिया आप सरकार द्वारा हर साल मनाया जा रहा है।

आज मशाल जालंधर पहुंची और उसके बाद कपूरथला मशाल को ले जाएगा, जिसके बाद पंजाब भर में मशाल को ले जाने के बाद बंठिडा में मशाल पहुंचाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यूथ का ध्यान जितना खेलों की ओर रहेंगा, उतना वह नशे से दूर रहेंगे। आप सरकार बच्चे के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए खेलों और पढ़ाई की ओर ध्यान दे रही है। पंजाब में आप सरकार ने स्कूलों को अपग्रेड किया और स्मार्ट स्कूल तैयार करवाए। इसी के साथ पंजाब को रंगला बनाते हुए अलग-अलग खेल का आयोजन खेडा पंजाब दीया के तहत किया जा रहा है। पंजाब सरकार ने खेलों के लिए 700 करोड़ रुपए लगाए और गांवों में 3 हजार मैदान बनाए गए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गांव में खेलों का रूझान युवाओं में काफी देखा जाता है, इसी को ध्यान में रखते हुए गांवों में भारी मात्रा में खेल के मैदान बनाए गए है।

Exit mobile version