Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कपूरथला में जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, माहौल हुआ तनावपूर्ण

May 2, 2023

कपूरथला में जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, माहौल हुआ तनावपूर्ण

कपूरथला (सिमरनजीत संधू): कपूरथला के वाटांवाली गांव में एक जमीन के छोटे से टुकड़े को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद हिंसक झड़प हो गई और झड़प की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

बताया जा रहा है कि एक पक्ष द्वारा जमीन पर अपना पुराना कब्जा बताकर दीवार बनायी जा रही थी, जबकि दूसरे पक्ष ने यह कह कर काम रोकने का प्रयास किया कि यह जमीन ग्राम पंचायत की साझी जमीन है, उस पर कोई निर्माण संभव नहीं है।

गांव के लोगों ने काम रोकने की कोशिश की तो माहौल तनावपूर्ण और हिंसक हो गया। इस बीच कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें