Site icon Dainik Savera Times

सफाई यूनियन का रोष प्रदर्शन; सरकार द्वारा लगाए जा रहे टैंडर के खिलाफ यूनियन ने जताया रोष

जालंधर: शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सरकार द्वारा लगाए जा रहे 143 करोड़ रुपए के टैंडर के खिलाफ नगर निगम में बंटू सभ्रवाल के ग्रुप यूनियन ने आज नगर निगम के मुख्य द्वार पर जेसीबी और अन्य वाहन खड़े करके आना जाना बंद कर दिया और मेयर और कमिश्नर के दफ्तर के बाहर करीब 2 घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन मांग कर रही थी कि नए सफाई सेवक भर्ती किए जाएं और यूनियन किसी भी सूरत में ठेकेदारी पर काम नहीं होने देगी।

इस दौरान नगर निगम में दोपहर तक कोई भी काम नहीं हो सका और न ही लोगों का ही आना जाना हो सका। करीब 2 घंटे कॉरिडोर में प्रदर्शन करने के बाद नगर निगम के यूनियन के सभी नेता बंटू सभरवाल के नेतृत्व में श्री राम चौक में आकर प्रदर्शन करने लगे हालांकि इस दौरान एक एम्बुलैंस भी ट्रैफिक में फंस गई जिसे यूनियन नेताओं ने सुविधाजनक ढंग से बाहर निकाल दिया। बाद दोपहर धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया गया। सफाई सेवक यूनियन के प्रधान बंटू सभ्रवाल ने कहा कि चुनाव के दौरान आप ने 1132 सफाई कर्मचारियों की भर्ती का वादा किया था, लेकिन इसको पूरा नहीं किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों में बंटू सभ्रवाल, शम्मी लूथर, रिम्पी कल्याण, राजन कल्याण, मनीष बाबा, विनोद गिल, विक्रम कल्याण, हितेश नाहर, नीतीश नाहर, सिकंदर खोसला, सोनू सुपरवाइजर, विपन सभरवाल, मंदीप मिट्ठू, अशोक वाल्मीकि, सुनील दत्त बॉबी, हरदेव नाहर, सोमनाथ थापर, गौरव बेनी, हैप्पी थापर, राहुल थापर, रिकी सभ्रवाल, सन्नी खोसला, अमित गिल, अनूप थापर व बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल थे। बता दें कि संगठन में जालंधर के डा. सतिंदरजीत सिंह बजाज को वाइस प्रैजीडैंट की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अंतरिम राहत, इलाहाबाद HC ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Exit mobile version