जालंधर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने जालंधर दौरे के दौरान पंजाब के एक मात्र शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक होकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान एवं दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक शीतल विज, संयुक्त संपादक अभिषेक विज ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में दर्शन कर मंदिर की धार्मिक महत्ता और आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

उन्होंने मां त्रिपुरमालिनी के पावन दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से किए जा रहे धार्मिक एवं श्रद्धालु सेवा कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर की महिमा देश-विदेश में बसे लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि मां के पावन दरबार में सच्चे मन से माथा टेकने वाले भक्तों की मनोकामनाएं मां के आशीर्वाद से पूर्ण होती हैं।
यही कारण है कि देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले श्रद्धालु भी मां के दर्शनों के लिए यहां पहुंचते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मंदिर में नतमस्तक होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया और मंदिर की धार्मिक महत्ता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
इस अवसर पर मंदिर के सेवादार संजय कोछड़, सोमदत्त कालिया, अजय लाली, पवन मेहता, रमन शर्मा, अश्वनी शर्मा और भूषण कोहली सहित अन्य सेवादार उपस्थित रहे। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...