
Punjab Weather Update: पंजाब में 26 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दोपहर में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा। प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Western Disturbance के कारण बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर उत्तरी हरियाणा के आसपास देखने को मिल रहा है। इसके अलावा उत्तरी राजस्थान और उससे सटे हरियाणा में हवाओं का चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) भी बना हुआ है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण आने वाले दिनों में पंजाब के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
28 अक्टूबर से बारिश की संभावना
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 से 30 अक्टूबर के बीच पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 29 और 30 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में अस्थायी बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इन मौसमी गतिविधियों का असर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिक दिखाई दे सकता है।
बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, रात के तापमान में आ सकती है गिरावट
मौसम में बदलाव के बाद पंजाब में सुबह और रात के तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। इससे लोगों को ठंड का एहसास पहले से ज्यादा हो सकता है। हालांकि, तापमान में कितनी गिरावट होगी, इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट आंकड़ा सामने नहीं आया है।
नवंबर के दौरान ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसके लिए आने वाले दिनों के मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखना जरूरी होगा।
ये भी पढ़ें…
अगले तीन दिनों का हाल
26 अक्टूबर: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है।
28 अक्टूबर: पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
29-30 अक्टूबर: कुछ स्थानों पर बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...