Site icon Dainik Savera Times

रिसोर्ट में परिवार के साथ डिनर करने गई महिला के साथ छेड़छाड़, परिजनों से भिड़े आरोपी

पठानकोट के मशहूर रिसोर्ट में परिवार के साथ डिनर करने गई महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला और उसका परिवार जब डिनर करके वापसी के लिए लौटने लगा तो दो नशे में धुत नौजवानों द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। जिसके बाद दोनों आरोपी महिला के परिजनों के साथ भी भिड़े। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पठानकोट पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़ित महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर छेड़छाड़ की धाराओं तहत एफआईआर दर्ज की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। डीएसपी सिटी ने जानकारी में बताया कि दोनों आरोपी बार से शराब पीकर निकले थे, जिन्होंने पीड़ित महिला के साथ छेड़खानी की। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

Exit mobile version