Site icon Dainik Savera Times

चाइना डोर के खिलाफ युवा क्रांति शक्ति दल ने निकाला जागरूकता मार्च

छेहर्टा: युवा शक्ति क्रांति दल ने चाइना डोर के खिलाफ आम लोगों में जागरूकता लाने के लिए एक विरोध मार्च निकाला, जो युवा शक्ति क्रांति दल के ऑफिस से सुरु हुया व प्रताप बाजार से छेहरटा से छेहरटा चौंक में पहुंचा, जिसे युवा शक्ति के अध्यक्ष रमन पंडित व चेयरमैन अश्विनी भनोट, वाइस प्रेसिडैंट रिकी पंडित ने लीड किया। इस विरोध मार्च में भारतीय जनता पार्टी से अश्विनी शर्मा व राष्ट्रीय भगवा सेना के नैशनल प्रेसिडैंट पंकज दवेसर और उनकी पूरी टीम ने बड़ी संख्या में पहुंची। इस मौके अध्यक्ष रमन पंडित ने कहा कि चाइना डोर के खिलाफ पुलिस प्रशासन शक्ति बढ़ाते उनकी टीम हमेशा पुलिस के साथ खड़ी है और चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेगी।

उन्होंने कहा हर वर्ष चाइना डोर के साथ कई हादस्य होते हैं कई घरों की खुशी के मौके चिराग बुझ जाते हैं और चाइना डोर की लपेट में पशु-पक्षी भी आते हैं। उन्होंने कहा कि अगर लोग अपने बच्चों की जिद पूरी नहीं करेंगे, तभी हमें इस खूनी डोर से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने छेहर्टा चौक में लोगों को जागृत भी किया। इस मौके संदीप कुमार हलका वैस्ट इंचार्ज, रघु पंडित सैक्रेटरी, संजीव अग्निहोत्री, िनतिन भनोट, किसान बेदी, सुविंदर सिंह, मोतीलाल धमाका, प्रेम सिंह, संदीप कुमार अपने साथियों के साथ मौजूद थे।

Exit mobile version