Site icon Dainik Savera Times

जालंधर के स्कूल में फिर चोरी, चोर CCTV में कैद

Theft at school again; thief caught on CCTV. : जालंधर। किशनपुरा स्थित St. George’s Convent School में चोरों ने एक बार फिर धावा बोलते हुए एलईडी और एसी के कंप्रेसर चोरी कर लिए। चोरी की पूरी वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें एक चोर छत पर तारें काटता नजर आ रहा है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1000552224.mp4

स्कूल स्टाफ का आरोप है कि पिछले दो महीनों में चोरी की यह तीसरी घटना है, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद स्कूल प्रिंसीपल की ओर से सूर्य एंक्लेव थाने की पुलिस को सूचना दी गई। स्कूल टीचर जसविंदर ने बताया कि पिछले दो महीनों में स्कूल में चोरी की यह तीसरी घटना है। उनके अनुसार जून में हुई पहली चोरी के दौरान चोर एलईडी और तारें ले गए थे। इसके बाद जुलाई में दूसरी बार चोरी हुई, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी किया गया।
टीचर जसविंदर ने आरोप लगाया कि तीनों चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे भी पुलिस को चोरी की सूचना दी गई थी, लेकिन 11 बजे तक कोई अधिकारी बयान दर्ज करने के लिए स्कूल नहीं पहुंचा।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1000552223.mp4

टीचर के मुताबिक, एएसआई को सूचना देने के बाद वह आगे मुंशी और अन्य पुलिसकर्मियों के नंबर देते रहे, लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि स्कूल थाने से कुछ ही दूरी पर है, इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। टीचर ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई करने और स्कूल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Exit mobile version