Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना में पूर्व मंत्री के घर चोरी, परिवार को बेहोश कर दिया गया वारदात को अंजाम

लुधियाना से शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा के घर चोरी का मामला सामने आया है। जगदीश गरचा अकाली दल सरकार के दौरान मंत्री थे। वहीं घर के नौकर पर चोरी करने का संदेह जताया जा रहा है। फिलहाल वारदात के बाद से ही नौकर घर से फरार है।

बताया जा रहा है कि देर रात परिवार को कोई नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट की गई। परिवार ने कुछ समय पहले ही नौकर रखा था। घटना के वक्त घर में चार लोग मौजूद थे, गार्चा, उनकी पत्नी, उनकी बहन और एक महिला नौकर उपस्थित थी। इस घटना का पता सुबह चला। घटना पखोवाल रोड स्थित महाराजा रणजीत सिंह नगर 12 विला के पॉर्श इलाके की है। पूर्व मंत्री समेत सभी को बेहोशी की हालत में लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है।

Exit mobile version