Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुगरी में शटर तोड़कर चोरी, CCTV में कैद वारदात

August 10, 2026

दुगरी में शटर तोड़कर चोरी, CCTV में कैद वारदात

Theft incident captured on CCTV : लुधियाना। दुगरी इलाके में बाइक सवार दो चोर दुकान का शटर तोड़कर कैश और सामान चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, लेकिन हैरानी की बात यह है कि दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। दुकानदार का आरोप है कि इलाके में पहले भी कई चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन मामलों में कार्रवाई नहीं हुई।

ताजा मामला लुधियाना के दुगरी इलाके से सामने आया है, जहां बाइक सवार दो चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इन चोरों ने पहले शटर उखाड़ा, फिर अंदर घुसकर कैश और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। हालांकि, जब दुकानदार को चोरी के बारे में पता चला, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि हमारे दुगरी इलाके में पहले भी चोरी की कई घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन किसी भी मामले का समाधान नहीं हुआ और न ही कोई चोर पकड़ा गया। इसके उलट, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कई चक्कर लगाने पड़ते हैं और कोई कार्रवाई नहीं होती।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें