Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिर मशहूर kulhad Pizza Couple को लेकर सामने आई ये बड़ी खबर…जानकर उड़ जाएंगे आप के हाेश

July 8, 2024

फिर मशहूर kulhad Pizza Couple को लेकर सामने आई ये बड़ी खबर…जानकर उड़ जाएंगे आप के हाेश

जालंधर : पंजाब के जालंधर में मशहूर कुल्हड़ पिज्जा दंपत्ति की कार पर कल रात यानी रविवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। दंपत्ति की कार के शीशे पत्थर मारकर तोड़ दिए गए, कार पर कई बार लात मारी गई और डेंट भी बनाए गए। यह घटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उजाला नगर में हुई। कुल्हड़ पिज्जा दंपत्ति के नाम से मशहूर सहज अरोड़ा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर उक्त घटना की जानकारी साझा की है। सहज ने लाइव होकर कहा कि अगर किसी की हमसे कोई दुश्मनी है तो समझ में आता है, लेकिन क्या कार से किसी की दुश्मनी थी? सहज ने कहा कि मेरी कार का शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

पहले ईंट मारकर ड्राइवर की तरफ का शीशा तोड़ा गया और फिर लात मारकर कार पर डेंट बनाए गए। बिना किसी वजह के मेरी कार को निशाना बनाया गया। गली में और भी वाहन खड़े थे, लेकिन सिर्फ मेरी कार को नुकसान पहुंचाया गया। सहज ने कहा कि मैंने दो दिन पहले ही कार की मरम्मत करवाई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, वारदात स्थल के आसपास कोई सीसीटीवी नहीं लगा था। इस कारण आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना कुल्हड़ पिज्जा खाने वाले दंपती ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सिटी पुलिस ने मामले में सहज का बयान दर्ज कर लिया है। वारदात स्थल से थोड़ी दूरी तक के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें