Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में निवेश की अपार संभावना, एफडीआई दिलाने, रोजगार बढ़ाने में योगदान करे एनएसई : Shital Vij

July 27, 2024

पंजाब में निवेश की अपार संभावना, एफडीआई दिलाने, रोजगार बढ़ाने में योगदान करे एनएसई : Shital Vij

मुंबई/जालंधर: दैनिक सवेरा समूह के मुख्य संपादक और सीएमडी श्री शीतल विज ने शुक्रवार को मुंबई में नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एन.एस.ई.) के एमडी और सीईओ आशीष कुमार चौहान से विशेष भेंट की और उनसे पंजाब में निवेश बढ़ाने, वित्तीय शिक्षा कार्यक्रम चलाने और युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार बढ़ाने में मदद मांगी। श्री विज ने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब में कृषि आधारित उद्योगों में निवेश की अपार संभावना है और मुंबई आने वाले देश-विदेश के निवेशकों को एनएसई के माध्यम से पंजाब की ओर अग्रसर किया जा सकता है। श्री विज ने एनएसई के एमडी-सीईओ के साथ विशेष रूप से इस बारे में चर्चा की कि पंजाब में निवेश को कैसे जुटाया जाए। उन्होंने राज्य में विशेष रूप से कृषि क्षेत्र, उद्योगों, टैक्नो-फाइनैंशियल सैक्टर में रोजगार उत्पन्न करने पर विचार विमर्श किया।

श्री चौहान ने उन्हें बताया कि एनएसई ने जम्मू-कश्मीर में वित्तीय शिक्षा देने के लिए इंक्यूबेटर स्टार्टअप हब कार्यक्रम चलाए और आठ हजार से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण दिया। इससे युवाओं और महिलाओं को वित्तीय और पूंजी बाजार में नौकरियां मिलीं। इस कार्यक्रम के तहत लगभग आठ हजार लोगों को वहां प्रशिक्षण दिया गया था। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के बांद्रा मुख्यालय में इस भेंट में उपस्थित हिंदुजा ग्रुप के सीनियर एडवाइजर (ग्लोबल) डा. एस. के. चड्ढा ने सुझाव दिया कि ऐसा कार्यक्रम पंजाब में भी चलाया जा सकता है और इसमें हिंदुजा समूह भी मदद करेगा।

श्री विज ने कहा कि वह इस कार्यक्रम को शुरू करवाने के लिए निजी प्रयास करेंगे और पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान से व्यक्तिगत आग्रह करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इससे हजारों युवाओं और महिलाओं को वित्तीय रूप से साक्षर होकर पूंजी बाजार से जुड़ने और आत्मनिर्भर होने में मदद मिलेगी। श्री विज की मुंबई की इस विशेष यात्र का उद्देश्य पंजाब की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, पंजाब के युवाओं को विदेश जाने की बजाय यहीं वित्तीय साक्षर बनाकर नौकरी और व्यापार करने और शेयर मार्कीट, म्यूचुअल फंड्स के जरिए स्वरोजगार करने लायक बनाना है। उन्होंने श्री चौहान और श्री चड्ढा से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे देश-विदेश के निवेशकों को पंजाब की ओर अग्रसर करें, यह एग्रो-इकॉनमी का बहुत बड़ा हब बन सकता है। इससे किसानों और युवाओं को जोड़कर उनकी आय बढ़ाई जा सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें