Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

ठंड से राहत के नहीं रहे आसार, बठिंडा 4 डिग्री सैल्सियस में ठिठुरा

January 23, 2024

ठंड से राहत के नहीं रहे आसार, बठिंडा 4 डिग्री सैल्सियस में ठिठुरा

वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों पर भी अच्छी बर्फबारी देखने को नहीं मिली। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी की मौसम विशेषज्ञ डा. पी.के. किंगरा ने बताया कि अभी सर्दी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है,क्योंकि दिन का तापमान एक बार फिर 9 डिग्री की गिरावट के साथ 9.2 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य से 9 डिग्री कम है।

रात के तापमान भी 5 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया जा रहा है। इससे दिन व रात के तापमान में केवल 4 डिग्री का ही अंतर रह गया है। वहीं, मौसम कार्यालय ने बताया कि बठिंडा भीषण ठंड की चपेट में है, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। गुरदासपुर में भी रात में जमा देने वाली सर्दी रही और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

फरीदकोट में रात का तापमान 5 डिग्री सैल्सियस, लुधियाना में 5.6 डिग्री और पटियाला में 5.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में रात का तापमान 7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें