Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

घबराने की जरूरत नहीं, जिले में गैस व तेल का पूरा स्टाक : DC

March 12, 2026

घबराने की जरूरत नहीं, जिले में गैस व तेल का पूरा स्टाक : DC

अमृतसर: मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में जारी युद्ध के बीच अमृतसर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले में पैट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किल्लत की अफवाहों पर विराम लगाते डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि अमृतसर में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि संकट का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपूर्ति श्रृंखला पर पैनी नजर रखी जाए। जिले में पैट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। अगर कोई भी एजेंसी या पैट्रोल पंप संचालक अवैध भंडारण या कालाबाजारी करता पाया गया, तो प्रशासन सख्त एक्शन लेगा।

मीटिंग के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने जिले की सप्लाई स्थिति का ब्यौरा साझा किया। उन्होने बताया कि जिले के सभी 303 पैट्रोल पंपों पर पर्याप्त तेल उपलब्ध है। कुल 67 गैस एजेंसियों के माध्यम से रसोई गैस की सप्लाई सुचारू रूप से चल रही है। डीसी ने स्वीकार किया कि कमर्शियल गैस की सप्लाई में मामूली कमी आई है। प्रशासन ने जिले वासियों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। इस बैठक में जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी हरविंदर कौर, फूड सप्लाई इंस्पैक्टर जगविंदर सिंह, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सेल मैनेजर यश पाठक और अंकित कुमार सहित विभिन्न पैट्रोलियम संघों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें