Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

कपूरथला में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट: डिप्टी कमिश्नर

May 9, 2025

कपूरथला में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट: डिप्टी कमिश्नर

कपूरथला: सीमावर्ती क्षेत्रों में मौजूदा हालात के बीच कपूरथला जिला प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। डिप्टी कमिश्नर श्री अमित कुमार पंचाल ने स्पष्ट किया कि तेल, गैस, राशन, फल-सब्जियों समेत सभी जरूरी वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और उनकी आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में उत्पन्न हुई तनावपूर्ण स्थितियों के कारण लोगों के मन में अनावश्यक डर बैठ गया है, जिससे कालाबाजारी और जमाखोरी की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत जरूरी वस्तुओं के अवैध भंडारण पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है।

-प्रशासन ने गठित की विशेष टास्क फोर्स

जिला स्तर पर आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस टास्क फोर्स की अगुवाई जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रण अधिकारीऔर ‘जिला मंडी अधिकारी’ करेंगे। यह टीम जिले भर में सप्लाई चैन की निगरानी करेगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को तुरंत सुलझाने के लिए कार्य करेगी।

-लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

डिप्टी कमिश्नर ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए संबंधित अधिकारियों के संपर्क नंबर सार्वजनिक किए हैं ताकि वे किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए सीधे संपर्क कर सकें:

डीएफएससी संयोगता (तेल व ईंधन संबंधी): 84275-55440
डॉ. रजिंदरपाल सिंह (पशुधन सेवाएं): 77172-67008
गगनदीप सिंह, जिला मंडी अधिकारी (फल-सब्जी): 94642-92474
गुरप्रीत सिंह, डीएम मार्कफेड (पशु चारा): 98784-28755

-अफवाहों से बचें, प्रशासन पर रखें भरोसा

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति कालाबाजारी या जमाखोरी में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- BREAKING : बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें