पठानकोट: बीते दिनों रेबिज से हुई मां व बेटी की मौत के उपरांत अब उस इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। लोग सिविल अस्पताल में पहुंच का एंटी रेबिज इंजेक्शन लगववा रहे है। वहीं उनके व उनके पारिवारिक सदस्यों के संपर्क में आने वाले लोग भी सिविल अस्पताल में पहुंच कर एहतियातन इंजेक्शन लगवा रहे है। वीरवार को भी अस्पताल में एंटी रेबिज लगवाने वालों की भीड़ रही। छोटे-छोटे बच्चों सहित बड़े भी इंजेक्शन लगवाने पंहुचे। वहीं कुछ बच्चे ऐसे थे जो कि मृतक लड़की से टयूशन लिया करते थे। ऐसे में उन बच्चों में भी डर का माहौल था। वह बच्चे भी सिविल अस्पताल में पहुंचे व अपना टीकाकरण करवाया।
ये भी पढ़ें- नीलाम हुई अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति, मुंबई का बोलीदाता बना खरीदार

