Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाडिबेट को खराब करने की हो सकती है कोशिश, पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध: सूत्र

October 31, 2023

महाडिबेट को खराब करने की हो सकती है कोशिश, पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध: सूत्र

चंडीगढ़ : महाडिबेट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। विपक्षी दल बहाने और शर्तों के साथ महाबहस से भागने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्षी पार्टियों के अध्यक्षों को खुली बहस का निमंत्रण दिया है। अभी तक एक भी पार्टी अध्यक्ष ने बहस के लिए अपनी सहमति नहीं दी है। पंजाब के 35 लाख लोग महान बहस के जज होंगे। पंजाब के हर मुद्दे पर तथ्यों के साथ चर्चा की जाएगी। पिछली और मौजूदा सरकार के हर फैसले पर तथ्यों के साथ बड़ी बहस होगी।

वहीं सूत्रों के हवाले से ये भी खबर सामने आ रही है कि कुछ शरारती तत्व महाबहस को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। विरोधियों ने पहले ही शर्त के साथ महाबहस को इंकार कर दिया था। इसी के मद्देनजर लुधियाना के पीएयू में होने वाली महाबहस को लेकर पंजाब पुलिस की ओर से सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। लुधियाना में पुलिस प्रशासन ने आपातकाल बढ़ा दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें