Site icon Dainik Savera Times

गांव फतेहगढ़ छन्ना में चला गुंडागर्दी का नंगा नाच, घर में घुसकर 3 लोगों को किया घायल

बरनाला : बरनाला के गांव फतेहगढ़ छन्ना में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। करीब 25 लोगों ने गांव के मौजूदा पंचायत सदस्य के घर में तोड़फोड़ की और तीन लोगों को घायल कर दिया। धनौला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अवसर पर गांव फतेहगढ़ छन्ना के मौजूदा पंचायत सदस्य चमकौर सिंह व सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन गुरमीत सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने उनके घर के मेन गेट पर मोटरसाइकिल लेकर आए तथा गेट में ही मोटरसाइकिल मार दिया। जिसके बाद उन्होंने गांव की पंचायत और पुलिस को सूचित किया, इससे गुस्साएं मोटरसाइकिल सवार लोगों ने अपने 25 से अधिक साथियों के साथ उनके घर पर आकर घर का सारा सामान नष्ट कर दिया, वहीं घर में मौजूद एक महिला और दो पुरुषों पर भी हमला कर दिया, जिसमें उनके दो लोग सरकारी अस्पताल धनौला में दाखिल हैं और एक महिला भी घायल हुई है।

इस दौरान मौजूदा पंचायत सदस्य चमकौर सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के ये लोग जानबूझ कर उनसे झगड़ा कर रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस गए, तोड़फोड़ की और उस पर जानलेवा हमला भी किया। जिसके लिए उन्होंने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। घर में हुई तोड़फोड़ में 2 पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि घर का सारा सामान तोड़-फोड़ कर टुकड़े-टुकड़े कर दिया गया, जिससे लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। इस मामले की जानकारी देते हुए धनौला थाने के एसएचओ लखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस प्रशासन ने बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: ‘केरल की LDF सरकार कॉर्पोरेट के पैसों से चल रही’, राहुल गांधी बोले- CM विजयन पर मोदी का कंट्रोल   

Exit mobile version