जालंधर: सिटी रेलवे स्टेशन पर लगातार दूसरा दिन है जब यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। 34 डिग्री तापमान के बीच उनको स्टेशन पर न ही पंखों की हवा मिली और न ही पीने को ठंडा पानी ही मिला। उस पर ट्रेनों की लेटलतीफी भी जारी रही। यात्रियों की परेशानी का रेलवे हल नहीं निकाल पा रहा है। शनिवार को सारा दिन पीने का पानी नहीं मिला, क्योंकि पानी सप्लाई करने वाले ट्यूबवैल का वॉल्व खराब हो गया था। रविवार को भी दिन में बंद हुई लाइट पांच बजे के बाद आई। इस दौरान न तो स्टेशन पर पंखे चले और न ही वैंडिंग मशीनों और कूलर पर पानी ही ठंडा हो पाया।
इतना ही नहीं स्टालों पर भी बिजली बंद होने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 10.30 से लेकर शाम 5 बजे तक बिजली गुल रही। बिजली गुल होने का कारण रेलवे के अधिकारी बता नहीं पा रहे हैं। उनका कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण बिजली बंद रही। लेकिन यह तकनीकी कारण क्या थे, इसका कोई जवाब उनके पास नहीं था।
वहीं दूसरी तरफ रविवार को गाड़ियां भी लगातार लेट रहीं। आम्रपाली एक्सप्रेस आम्रपाली एक्सप्रेस और शालीमार एक्सप्रेस पौने दो घंटे देरी से स्टेशन पहुंची, जबकि हीराकुंड एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, शहीद एक्सप्रेस, दुर्गियाना एक्सप्रेस, अंत्योदय एक्सप्रेस, हेमकुंड एक्सप्रेस एक घंटा, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस, पूजा एक्सप्रेस पौना घंटा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, होशियारपुर एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस आधा घंटा लेट रहीं। इन सभी गाड़ियों के लेट होने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर ही लंबा इंतजार करना पड़ा। उनको न केवल लेट गाड़ियों से दिक्कत हुई, बल्कि बिजली और पानी की समस्या ने भी उनको दुखी किया।
ये भी पढ़े- एयर इंडिया का लोगों को बड़ा झटका, रद्द की भारत से UAE जाने वाली कई उड़ानें