पंजाब डेस्क: दिवाली के अवसर पर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंजाब प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए गए है। बता दें कि प्रशासन ने शहरों में बढ़ते सुरक्षा खतरों को लेकर पुलिस और दमकल विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं।
चंडीगढ़ प्रशासन ने यह आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान किसी भी कर्मचारी को छुट्टी नहीं मिलेगी और सभी को ड्यूटी पर रहना अनिवार्य होगा। यह कदम मुख्य रूप से भीड़-भाड़ वाले बाजारों और पटाखा दुकानों पर नजर बनाए रखने के लिए उठाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
शहरभर दमकल विभाग पूरी सतर्कता पर
दमकल विभाग ने भी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। दिवाली के दौरान किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए शहरभर में दमकल गाड़ियां तैनात कर दी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि हर क्षण सतर्कता बनाए रखने के लिए पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में दिवाली से पहले बड़ा बदलाव, पटाखों को लेकर नए निर्देश जारी
ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव
त्योहार के दौरान यातायात सुचारू रूप से चलाने और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर रूट बदलाव किए हैं। इससे न केवल वाहनों को आसानी होगी बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और उत्सव को सौहार्दपूर्ण बनाने में सहयोग दें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...