Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज दशहरे के चलते Chandigarh में बंद रहेंगे यह रास्ते, Police ने Advisory की जारी

October 24, 2023

आज दशहरे के चलते Chandigarh में बंद रहेंगे यह रास्ते, Police ने Advisory की जारी

चंडीगढ़ शहर में दशहरा कार्यक्रम के दौरान कई रास्तों को बंद किया जाएगा। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में आम लोगों से इस दौरान उन रास्तों पर न आने की सलाह दी है। यह रास्ते शाम 5:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक बंद रहेंगे। सेक्टर 17 परेड ग्राउंड के आसपास 1 घंटे के लिए रास्ता बंद सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में दशहरे का कार्यक्रम होने के कारण शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक इस तरफ आने वाले रास्तों पर यातायात को डायवर्ट कर दिया जाएगा।

इसमें ISBT सेक्टर 17 चौक उद्योग पथ पर सेक्टर 17 और 18 की लाइट पॉइंट, सेक्टर 22 की अरोमा लाइट पॉइंट और सेक्टर 18, 19, 20, 21 चौक और क्रिकेट स्टेडियम चौक पर एक घंटे के लिए यातायात डायवर्ट रहेगा। सेक्टर 34 की तरफ भी यातायात रहेगा बंद चंडीगढ़ पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार सेक्टर 34-35 लाइट पॉइंट से फर्नीचर मार्केट मोड पर शाम 5:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक के लिए रास्ता बंद रहेगा। यहां पर गुरुद्वारा साहिब के अपोजिट ग्राउंड में दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। रावण दहन होने के बाद से डेढ़ घंटे तक यह रास्ता बंद रहेगा। इसी प्रकार सेक्टर 45-46 लाइट पॉइंट से सेक्टर-46 की तरफ जाने वाला रास्ता भी बंद रहेगा।

यहां करें गाड़ी पार्क…

सेक्टर-17 में रावण दहन देखने के लिए
सेक्टर-22 A मार्केट की पार्किंग
सेक्टर-22 B मार्केट की पार्किंग

• सेक्टर-17 फुटबॉल ग्राउंड
नीलम सिनेमा सेक्टर-17 के आगे पीछे की पार्किंग
बस स्टैंड सेक्टर-17 के आसपास की पार्किंग
सेक्टर-34 में रावण दहन देखने के लिए
सब्जी मंडी ग्राउंड, सेक्टर-34

• श्याम मॉल पार्किंग, सेक्टर-34
लाइब्रेरी बिल्डिंग पार्किंग, सेक्टर-34

• कॉम्प्लेक्स पार्किंग, सेक्टर-34
सेक्टर-46 में रावण दहन देखने के लिए
पार्किंग मार्केट सेक्टर-46

• रेहड़ी बाजार के सामने खाली ग्राउंड सेक्टर-46 C
बूथ मार्केट के साथ पार्किंग सेक्टर-46 D

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें