Site icon Dainik Savera Times

महिला की गर्दन पर चाकू रखा, मुंह में ठूंसा कपड़ा, हाथ बांधे और उड़ा ले गए 5 लाख रुपए और गहने

लुधियाना: शहीद भगत सिंह नगर में तड़के दो लुटरों ने एक महिला को बंधक बनाकर घर से पांच लाख रुपए कैश व गहने उड़ा लिए। महिला तड़के साढ़े चार बजे गेट की लाइट बंद करने बाहर आई और पीछे से दो हथियारबंद लुटेरों ने उसका मुंह एक कपड़े से बंद कर दिया। लुटरों ने उसके गर्दन पर चाकू रखा और अंदर ले गए। उसके बाद उन्होंने महिला के मुंह व हाथ को कपड़े से बांध दिया। लुटेरों ने जिस कपड़े से महिला के मुंह को बंद किया उसमे कुछ नशीला पदार्थ था, जिसकी वजह से महिला बेहोश हो गई। उसके बाद लुटेरों ने अंदर जाकर अलमारी से पांच लाख रुपए कैश, सोने की दो अंगूठियां व महिला के कानों से बालियां उतार कर चले गए। 20 मिनट बाद महिला को होश आया और वो उठकर अपने पति के पास गई। पति को उठाया और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पीड़ित महिला गुरमीत कौर ने बताया कि वह रोजाना सुबह साढ़े चार बजे उठती है और गेट की लाइट बंद करके अपना पाठ शुरू कर देती है। रोज की तरह वीरवार सुबह भी उठी और गेट खोलकर लाइट बंद की। जब लाइट बंद कर रही थी तो दो लुटेरे पीछे से आए और उन्होंने सीधे उसका मुंह एक कपड़े से बंध कर दिया। लुटेरे उसे लेकर अंदर गए और सोफे पर डाल दिया। मुंह में कपड़ा होने के कारण वो कुछ बोल नहीं सकी, जिसके बाद उन्होंने मुंह पर रूमाल बांद दिया और एक कपड़े से उसके हाथ बांध लिए। इसी दौरान वह बेहोश हो गई। उसने बताया कि 20 मिनट बाद जब उसे होश आया तो वह उठी और कमरे में पति को उठाया।

पति ने उसका मुंह व हाथ खोला तो उन्हें सारी जानकारी दी। उसके बाद जब दूसरे कमरे में गए तो वहां पर अलमारी में से कैश व गहने गायब थे। उन्होंने बताया कि तुरंत पुलिस चौकी बसंत एवेन्यू को सूचना दी। बसंत एवेन्यू चौकी इंचार्ज दविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वो घर पर गए और उन्होंने मौके का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घर में और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। परिवार से उनकी फुटेज मांगी है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े- मोगा सरपंच हत्याकांड में बड़ा अपडेट: पुलिस ने 4 आरोपी किए गिरफ्तार

Exit mobile version