पटियाला: पटियाला पुलिस ने रात समय घरों में से चोरियां करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें विनय कुमार पुत्र पतंबर निवासी देव नगर लुधियाना, प्रवीन कुमार पुत्र सिन्दरपाल निवासी गांव बारनहाड़ा हंबड़ा रोड लुधियाना, अमित कुमार पुत्र हीरा लाल निवासी गांव सियोना थाना त्रिपड़ी जिला पटियाला व सूरज भान पुत्र राम आधार निवासी किरायेदार नजदीक धमोट पैट्रोल पंप लहल कालोनी पटियाला को गिऱफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध स्पैशल मुहिम चलाई गई है, जिसके अंतर्गत एसपी इन्वैस्टीगेशन योगेश शर्मा, डीएसपी डी के नेतृत्व में इंस्पैक्टर शमिंदर सिंह इंचार्ज सीआईए स्टाफ की टीम ने उक्त चार लोगों को पकड़ा है।
उन्होंने आगे बताया कि सीआईए की टीम के एएसआई सूरज प्रकाश ने गिरोह के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। उक्त चारों लोगों से पुलिस ने गिऱफ्तार करने के बाद एक मोटरसाइकिल, चोरी करने वाले औजार, पेचकस, सब्बल भी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
उनके पकड़े जाने के बाद पटियाला शहर में हुई चोरी कई की कई वारदातें ट्रेस हुई हैं।
पुलिस की पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि यह गिरोह पटियाला शहर और आसपास के इलाकों की कालोनियां व अन्य स्थानों पर पहले दिन के समय बंद पड़े घरों की रेकी करते थे। फिर रात के समय उन घरों के ताले तोड़कर घर में से नकद राशि सहित गहने की चोरी करते थे। इस गिरोह के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मुकद्दमे दर्ज हैं, जिसके अधीन यह गिरफ्तार हुए और पटियाला और लुधियाना की जेल में बंद रह चुके हैं। एसएसपी ने बताया कि गिऱफ्तार किए गिरोह के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है, जिनको 20 जून को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल करके गहराई के साथ तफ्तीश की जाएगी।