Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

बठिंडा में मोबाइल लेने के बहाने चोर काउंटर से फोन चुराकर हुआ फरार, घटना CCTV में कैद

May 4, 2023

बठिंडा में मोबाइल लेने के बहाने चोर काउंटर से फोन चुराकर हुआ फरार, घटना CCTV में कैद

बठिंडा (कपिल शर्मा): बठिंडा के रेलवे स्टेशन के पास मोबाइल लेने के बहाने चोर काउंटर से मोबाइल चुराकर फरार हो गए। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने इस संबंध में थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज करवा कर आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। दुकानदार ने बताया कि दो युवक उसकी दुकान में मोबाइल लेने के लिए आए उनमें से एक युवक मोबाइल देखने लगा जब उसे मोबाइल पसंद नहीं आया तो वह अपने साथी के साथ वहां से चला गया। कुछ देर बाद जब उसके काउंटर में नजर डाली तो उसका मोबाइल फोन वहां से गायब था उन्होंने फोन मिलाया तो फोन स्विच ऑफ आ रहा था जब उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो पता चला जो दो युवक मोबाइल खरीदने के लिए आए थे उनमें से एक युवक ने चोरी से उनका मोबाइल फोन चुरा लिया दुकानदार जीवन वर्मा ने बताया कि इस संबंध में थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज करवाने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी दे दी है ताकि चोरों पर इस मामले में कारर्वाई की जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें