Site icon Dainik Savera Times

Patiala की साईं मार्केट से चोरों ने शीशे तोड़कर गाड़ियों की बैटरियां लेकर हुए फरार

पटियाला शहर में चोरी की वारदातें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। पुलिस प्रशासन पर सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल उठते जा रहे हैं। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वे खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ देते हैं और गाड़ियों की बैटरियां चुरा लेते हैं। दुकानदारों में भी भय का माहौल देखा जा रहा है। वे पुलिस प्रशासन से अपील करते नजर आ रहे हैं कि पुलिस प्रशासन को रात्रि गश्त बढ़ानी चाहिए। काफी समय से लोग साईं मार्केट में अपने वाहनों की मरम्मत कराने आते हैं और दुकानदारों के यहां अपने वाहन खड़े कर देते हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आप देख सकते हैं कि चोरों ने किस तरह गाड़ियों के शीशे तोड़े हैं। वे गाड़ी की बैटरियां चुराकर भाग जाते हैं। प्रशासन को चोरों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए ताकि लोगों को नुकसान न हो। बातचीत के दौरान दुकानदार ने बताया कि चोर छह गाड़ियों की बैटरी निकाल कर भाग गये।

 

Exit mobile version