Site icon Dainik Savera Times

दीवार फांदकर क्वार्टर में घुसे चोर, 5 मोबाइल और नकदी साफ

Thieves broke in by scaling the wall. : जालंधर। फिल्लौर शहर के वार्ड नंबर 13 में सोमवार तड़के चोर प्रवासियों के क्वार्टर में पांच मोबाइल, नकदी और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। चोर दीवार फांदकर क्वार्टर में घुसे और उन्होंने वारदात फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस शिकायत के बाद जांच में जुट गई।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/63b23661-a216-4890-b372-632383a3529f.mov
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-13 में जामा मस्जिद के सामने बने क्वार्टर में प्रवासी अपने अपने कमरे में सो रहे थे। उस दौरान चोर दीवार फांदकर क्वार्टर में दाखिल हुए और फिर एक-एक कमरे में दाखिल होकर बैगों की तलाशी लेकर नकदी, मोबाइल और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। वार्ड नंबर-13 के पार्षद डॉ. मलकीत सिंह ने बताया कि मजदूर लंबे समय से इसी इलाके में रह रहे हैं। घटना के समय सभी मजदूर अपने कमरों में सो रहे थे। चोरों ने बड़ी चालाकी से कमरों में प्रवेश कर उनका सामान चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना फिल्लौर थाने की पुलिस को दे दी गई है। साथ ही प्रशासन से मांग की गई है कि गरीब प्रवासी मजदूरों का चोरी हुआ सामान बरामद कर उन्हें वापस दिलाया जाए।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/41020d20-482f-41f0-8a13-c47d786d1e43.mov

चोरी से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

चोरी की घटनाओं से बचने के लिए हमेशा सतर्क रहें। घर या क्वार्टर से बाहर निकलते समय दरवाजे और खिड़कियां अच्छी तरह बंद करें तथा मजबूत ताले लगाएं। परिसर में पर्याप्त रोशनी और संभव हो तो सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। नकदी, गहने और अन्य कीमती सामान खुले में न रखें। अजनबियों पर तुरंत भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। लंबे समय के लिए बाहर जाने पर पड़ोसी या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी दें। मोबाइल में स्क्रीन लॉक और ट्रैकिंग सुविधा सक्रिय रखें। सामूहिक सतर्कता और समय पर सूचना देना चोरी की घटनाओं को रोकने में प्रभावी साबित हो सकता है।

Exit mobile version