नंगल: नंगल के रेलवे रोड में गत देर रात्रि तीन दुकानों में चोरी होने की जानकारी सामने आई है। यह चोरी की वारदात रेलवे रोड में स्थित एस.एस करियाना स्टोर, कुंदन स्वीटस व नितिन स्पेयर पार्टस की दुकान पर हुई, हालांकि एस.एस करियाना स्टोर में चोरी की वारदात सी.सी.टी.वी कैमरे मे कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक लाल रंग के कपड़े का नकाब पहने हुए चोरी दुकान के शटर का ताला तोड़ कर दुकान के अंदर गल्ले को तोड़ने का प्रयास कर रहा है। इस चोरी की वारदात के संबंध में एस.एस. करियाना स्टोर पर कार्यरत कर्मचारी लकी ने बताया कि वह रात्रि करीब साढ़े 1 बजे दुकान बंद कर घर को चला गया था और जब सुबह आकर देखा तो शटर का ताला टूटा हुआ था व गल्ले में पड़ी हजारों की नकदी गायब थी, वहीं दूसरी ओर कुंदन स्वीट्स के मालिक व नितिन स्पेयर पार्टस के मालिक ने बताया कि उनके शटर के ताले तोड़ कर चोर ताले भी साथ ही ले गए और गल्ले में पड़ी करीब ढाई तीन हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर गए है। फिलहाल चोरी की वारदात की जानकारी पुलिस तक पहुंचते ही पुलिस जांच में जुट गई है और चोरों तक पहुंचने के लिए सी.सी.टी.वी फुटेज का सहारा ले रही है।
ये भी पढ़ें- ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता जरूरी, 2030 तक भारत बने ग्लोबल हब: राजनाथ सिंह

