Site icon Dainik Savera Times

BSNL Exchange में चोरों ने दिया एक वारदात को अंजाम, 23 बैटरियां और सामान लेकर फरार

होशियारपुर: दसूहा के गांव पंबोताड में बीती रात चोरों ने बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज को निशाना बनाया। आपको बता दें कि, मोबाइल टावर की चोरों ने बैटरियां और अन्य कीमती सामान चुरा लिया और फरार हो गए।

जानकारी देते हुए एक्सचेंज तलवाड़ा के जेटीओ मनीष कुमार ने बताया कि, जब सुबह एक्सचेंज का चौकीदार रूटीन चेकप के लिए पहुंचा। तो उसने देखा कि सभी ताले टूटे पड़े है उसके बाद चौकीदार ने तुरंत मुझे फोन किया। जब हमने आकार मौके का जायजा किया तो देखा 23 बैटरी सेल और एक इन्वर्टर की बैटरी चोरी हो चुकी है। वहीं बिल्डिंग नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पता लगा 3 से 4 लोग इस वारदात को अंजाम देकर गए हैं।

मनीष कुमार ने बताया कि चोरों द्वारा ढाई से तीन लाख का नुकसान किया गया है। मनीष कुमार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है के जल्द से जल्द इन चोरों को पकड़ा जाए क्योंकि आए दिन यह चोर जनता और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Exit mobile version