Site icon Dainik Savera Times

सुल्तानपुर में चोरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम, आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर हुए फरार

सुल्तानपुर लोधी: गांव नैनो मल्लियां में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल, रात करीब 12 बजे चोर घर के बाहर लगी लकड़ी की ग्रिल वाली खिड़की को तोड़कर चोर घर में दाखिल होते हैं और घर के अंदर से करीब 15 से 16 तोला गहने लूट ले जाते हैं नकदी और कुछ महंगी घड़ियाँ भी चोरी हो गईं।

चोरों ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब घर के सभी परिजन सो रहे थे। ये सारी घटना बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वह जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वाले चोर पुलिस की गिरफ्तार में होंगे।

Exit mobile version