Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Master Salim के दफ्तर में चोरों का धावा, हजारों की नकदी, इनवर्टर तथा अन्य सामान पर किया हाथ साफ

May 5, 2024

Master Salim के दफ्तर में चोरों का धावा, हजारों की नकदी, इनवर्टर तथा अन्य सामान पर किया हाथ साफ

जालंधर : आबादपुरा में स्थित मास्टर सलीम के दफ्तर में चोर धावा बोलते हुए, 50 हजार की नकदी, जरूरी दस्तावेज तथा इनवर्टर सहित अन्य सामान चुरा ले गए। चोर इतने बेखौफ थे कि वारदात से पहले एसी की ठंडी हवा फांकने के बाद वारदात को अंजाम दिया। वहीं थाना 6 की पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में मास्टर सलीम के पीए अभिषेक जोश ने बताया कि मनी नामक लड़का दफ्तर में काम करता है।

सुबह 9 बजे के करीब मनी दफ्तर आया तो उसने देखा कि ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। इतना ही नहीं अंदर जाकर देखा तो एसी चल रहा था और अंदर से ठंडी हवा आ रही थी। इसके बाद सूचना मिलने पर अभिषेक जोश मौके पर पहुंचे। उन्होंने चोरी की वारदात की सूचना बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मास्टर सलीम को दी। फिलहाल मास्टर सलीम किसी कार्यक्रम के संबंध में शहर से बाहर हैं। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर आप नेता रॉबिन सांपला भी पहुंच गए।

इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई तो मौके पर एसीपी माडल टाऊन हरजिंदर सिंह थाना 6 की पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस जांच में सामने आया कि दो युवक दμतर के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर 50,000 की नकदी, जरूरी दस्तावेज, इनवर्टर तथा अन्य सामान चुरा ले गए। इतना ही नहीं शातिर चोर वारदात से पहले सीसीटीवी तोड गए और जाते समय डीवीआर भी साथ ही ले गए।

उधर एसीपी हरजिंदर सिंह ने बताया कि मास्टर सलीम के दμतर के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले गए तो उसमें दो संदिग्ध कैद हुए हैं जोकि पैदल आते हुए दिखाई दे रहे हैं और दफ्तर के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए, इसके कुछ देर बाद वारदात को अंजाम देकर वह निकल आए थे। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को दबोचने के लिए टैक्निकल जांच शुरू कर दी है। एसीपी ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें