Site icon Dainik Savera Times

जंडियाला में किताबों की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, CCTV की मदद से पकड़े आरोपी

Punjabi woman arrested in America.

Punjabi woman arrested in America.

जंडियाला( सुरेंद्र) : जंडियाला में लगातार चोरी की वारदातों में बढ़ौतरी हो रही है। आए दिन चोरी और लूटपाट की वारदाते हो रहे है। पीड़ित दुकानदार प्रिंस जैन ने बताया कि उनकी सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल लड़कियां के सामने किताबों की दुकान है।

सुबह उन्होंने दुकान को जब खोला तो दुकान के गल्ले से छेड़छाड़ हुई थी और उसमें रखा कैश, मोबाइल और एक घड़ी गायब थी। पुलिस ने जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पता चला कि घटना को चोरों ने रात के करीब 9 बजे वारदात को अंजाम दिया गया।

चौकी इंचार्ज जंडियाला एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से दोनों चोरों को 50 हजार की नकदी समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनकी पहचान मोहित कुमार पुत्र विपन कुमार बाजार ठठयारा और रवि कांत उर्फअंडा पुत्र रमेश कुमार निवासी बाजार ठठयारा जंडियाला गुरु के रूप में हुई। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version