Last Updated: September 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में करियाना दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और सामान किया चोरी

September 17, 2026

जालंधर में करियाना दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और सामान किया चोरी

जालंधर: थाना नंबर-3 के अधीन आते किंगरा गेट इलाके में चोरों ने हरजीत सिंह-हरमीत सिंह चक्की एवं करियाना दुकान को निशाना बनाया। देर रात करीब 2:30 बजे बिना नंबर की सफेद एक्टिवा पर पहुंचे दो चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

CCTV फुटेज के अनुसार, एक आरोपी ने अपना चेहरा ढक रखा था और वह दुकान के अंदर घुसा, जबकि दूसरा बाहर एक्टिवा पर खड़ा रहा। आरोपी ने दुकान में रखे ड्राई फ्रूट और अन्य सामान को बोरी में भरा। इसके बाद तिजौरी में रखी नकदी भी निकाल ली।

10 से 12 हजार रुपये नकदी समेत सामान चोरी

दुकानदार के मुताबिक, चोर करीब 10 से 12 हजार रुपये की नकदी के अलावा बादाम, काजू, सोगी, अन्य ड्राई फ्रूट और देसी घी लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने ताले तोड़ने के बजाय शटर की पत्ती को तोड़कर शटर उखाड़ दिया। इससे दुकान के सामान के अलावा शटर को करीब 25 हजार रुपये का अतिरिक्त नुकसान हुआ।

रात 9 बजे दुकान बंद कर घर गए थे दुकानदार

दुकानदार ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह पड़ोसियों ने उन्हें दुकान का शटर उखड़ा होने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने CCTV फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्ध चोरी करते हुए दिखाई दिए।

पीड़ित ने अभी पुलिस को नहीं दी शिकायत

जानकारी के अनुसार, खबर लिखे जाने तक पीड़ित दुकानदार की ओर से पुलिस को औपचारिक शिकायत नहीं दी गई थी। CCTV फुटेज में कैद आरोपियों और बिना नंबर की सफेद एक्टिवा के आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ने की संभावना है।

📍 Location: जालंधर किंगरा गेट (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें