Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिरोजपुर में चोर ने दुकान को बनाया निशाना,CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

May 11, 2024

फिरोजपुर में चोर ने दुकान को बनाया निशाना,CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

फिरोजपुर: जिले में चोरी की वारदातों से व्यापारियों में हड़कंप का माहौल है। आए दिन चोरी और डकैती की घटनाओं से लोग परेशानी में जी रहे हैं। आपको बता दें कि, देर रात चोरों ने मक्खू गेट के अंदर आटा चक्की का शटर तोड़ दिया और दुकान के अंदर घुस गए। जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गईं।

व्यापारियों का कहना है कि सीसीटीवी देखने के बाद भी ऐसा लग रहा है जैसे लुटेरों के मन से पुलिस का डर खत्म हो गया है। व्यवसायियों ने बताया कि रात में कुछ चोर शटर तोड़कर हमारी दुकान में घुस गये. दुकान से कुछ कागजात, पैसे आदि चोरी हो गये। जो सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को इन घटनाओं पर ध्यान देना चाहिए ताकि व्यवसायी अपना व्यवसाय कर सकें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें