Site icon Dainik Savera Times

चोरों ने सुनार की दुकान को बनाया निशाना, 7 Kg चांदी और सोने के आभूषण लेकर हुए फरार

तरनतारन: अज्ञात चोरों ने तरनतारन शहर के अड्डा बाजार में स्थित उधम सिंह हरदेव सिंह श्रॉफ की दुकान को निशाना बनाया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। सोने और चांदी के आभूषणों की चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें चेहरा ढके दो लोग दुकान में घुसते और बाद में आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं।

दुकान मालिक ने बताया कि चोर दुकान से 6 से 7 किलो चांदी और कुछ सोने के आभूषण ले गए हैं। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ लेगी।

Exit mobile version