Site icon Dainik Savera Times

चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, दान पात्रो से निकाली राशि

मोगा में चोरी और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं अब चोरों ने मोगा के खाटू शाम मंदिर को निशाना बनाया है। चोरी की घटना रविवार रात को हुई। चोरी की घटना की सीसीटीवी सामने आने के बाद खाटू शाम मंदिर के पुजारी जसमेर गोड ने बताया कि वह खाटू शाम मंदिर के पुजारी है और हमारे मंदिर में रविवार की रात को चोरों ने मंदिर में रखे चार दान पात्रों से कुछ नकदी चोरी की है। वही हमारे मंदिर से पहले भी एसी घटना हुयी थी अभी यह नहीं मालूम की दान पात्रों में कितनी राशी होगी। वहीं हमने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी थी। पुलिस इसकी जाँच कर रही है।

Exit mobile version