राहों: बीती रात चौरों द्वारा कुछ ही घंटो में ऐतिहासिक शहर के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर सामने बब्बू रैडीमेड स्टोर सहित तीन धार्मिक स्थलों की गोलक को निशाना बनाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार बब्बू रेडीमेड के सामने स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रखी दो गोलकों में से करीब 25 से 30 हजार रु पए चुरा कर ले गए। मंदिर के अध्यक्ष विनोद कुमार चोपड़ा व दुकानदार यूनियन के अध्यक्ष गौरव गाबा ने बताया कि प्राचीन शिव मंदिर की बहुत लोकप्रियता (मान्यता) है और लोग दूर-दूर से सुबह और शाम यहां पूजा करने आते हैं।
रात करीब 9:00 बजे तक मंदिर का पुजारी यहां ड्यूटी पर ही रहता है। बाद में मंदिर को? ताला लगाकर अपने घर चला जाता है। जब पुजारी सुबह पांच बजे मंदिर में पहुंचा तो देखा कि मंदिर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और भीतर रखी गोलक के ताले भी टूटे हुए थे। वहीं भीतर रखी दूसरी गोलक के भी ताले भी टूटे हुए थे। चोर उसमें रखी नकदी व कीमती सामान चोरी कर ले गए। बाजार निवासी गौरव गाबा, हीरा दुग्गल, राकेश वर्मा और बब्बू भार्गव ने बताया कि शिवरात्रि से लेकर अब तक मंदिर की गोलक अभी तक नहीं खोली गई, जिससे अनुमान है कि चोर मंदिर में रखी दोनों गोलकों के ताला तोड़कर 25 से 30 हजार रु पए चुरा कर फरार हो गए हैं।
वहीं इसी रात राहों नवांशहर रोड़ स्थित रजिैंसी पार्क के सामने धार्मिक स्थल बाबा राम रतन के दरबार (श्मशानघाट) में भी चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर रखी गोलक का ताला तोड़ दिया और उसमें से नकदी लेकर फरार हो गए। दरबार पर रखा पुजारी उस समय मंदिर के पास बने एक कमरे में सो रहा था।
सुबह उठने पर उसे इस चोरी की घटना का पता चला। इसी तरह चोरों ने मोहल्ला चौंक पटूआ स्थित बाबा गोपी चंद मंदिर के पास गुग्गा जाहिर पीर के धार्मिक स्थान को तीसरा निशाना बनाया। मोहल्ला निवासियों ने बताया कि उन्हें इस चोरी की जानकारी सुबह हुई। तीनों चोरियों की सूचना के बाद पुलिस थाना राहों की पुलिस हरकत में आई। थाना प्रमुख दविंदर पाल सिंह ने खुद घटनास्थलों के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरु कर आगे की कारवाई शुरु कर दी है और चोरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...