Site icon Dainik Savera Times

बड़ी वारदात: गदईपुर में चोरों ने दो ज्वेलर्स की दुकानों को बनाया निशाना, लाखों के गहने लेकर फरार

जालंधर (पंकज) : जालंधर मे गदईपुर में चोरों ने दो ज्यूलर की दुकानों को निशाना बनाया। चोर ज्यूलर की दुकानों से लाखों रुपए के गहने व नगदी चुरा कर फरार हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने जिस अलमारी में गहन रखे हुए थे उसे नहर में फेंक गएl मिली जानकारी के अनुसार जिन चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया उसका नाम अमित व श्रीनाथ ज्वेलर्स बताया जा रहा हैl जिसमें से एक दुकान अभी चंद दिन पहले ही नई खुली थी।

वारदात के बारे में जानकारी देते हुए दुकानदारों ने बताया कि उन्हें चोरी की सूचना सुबह 4 बजे के करीब मिलीl चोर लाखों के गहने व नगदी चुरा कर ले गए l इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया हैl वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस मुलाजिम ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।

Exit mobile version