Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना के गुरदेव नगर में गुरुद्वारा साहिब में चोरों ने सेवक को बंधक बनाकर की चोरी

October 14, 2026

लुधियाना के गुरदेव नगर में गुरुद्वारा साहिब में चोरों ने सेवक को बंधक बनाकर की चोरी

लुधियाना: लुधियाना के पॉश इलाके गुरदेव नगर से मामला सामने आया है, जहां बीती रात एक चोर ने गुरुद्वारा साहिब में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सेवक की पिटाई करने के बाद उसका मुंह टेप से बांध दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आपको बता दें कि चोरों ने पहले इस गुरुद्वारा साहिब की रेकी की, जिसमें वे सबसे पहले शाम करीब 7 बजे आए और कैमरों को देखा और बाहर का कैमरा दूसरी तरफ कर दिया और बाद में रात करीब 10 बजे उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, लेकिन इसे लेकर इलाके के लोगों में डर का माहौल है।

दूसरी ओर सेवक ने बताया कि जैसे ही वह बाथरूम जाने के लिए उठा तो एक चोर ने उस पर डंडे से हमला कर दिया और इसके बाद उसका एक और साथी भी आ गया और उसके साथ मारपीट की और टेप से बांध दिया, जिसके बाद वह डेढ़ घंटे बाद उठा और काफी मुश्किल से बाहर निकला, जब उन्होंने देखा कि गुरुद्वारा साहिब में चोरी हो गई है और गोलक भी टूटी हुई है, जिसके बाद उन्होंने सुबह अपने साथियों को इस बारे में बताया और उन्होंने मौके पर पुलिस को बुलाया।

दूसरी ओर इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में गुस्सा है, हालांकि, अब पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करेगी, यह तो वक्त ही बताएगा।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें