Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्लैकआऊट का चोरों ने उड़ाया फ़ायदा; घर से गहने व 500 डालर किए चोरी

May 12, 2025

ब्लैकआऊट का चोरों ने उड़ाया फ़ायदा; घर से गहने व 500 डालर किए चोरी

रूपनगर: ब्लैकआउट दौरान बंद पड़े घर से चोरों ने सोने चांदी के गहने व 500 डालर चुरा लिए। इस संबंधी मोरिंडा सिटी के बूटा सिंह ने बताया कि 7 मई को जब अमनदीप सिंह मावी पुत्र कुलदीप सिंह निवासी मकान नं. 219 वार्ड नं-04 चुन्नी रोड मोरिंडा जोकि 7 मई को अपने सुसराल उतराखंड परिवार सहित गया हुआ था तो पीछे ब्लैकआउट हो जाने के कारण उन्होंने अपने दोस्तों को फोन करके घर की लाइटें बंद करने को कहा, जब उसके दोस्त मेन गेट खोलकर घर के अंदर गए तो घर के सभी दरवाजे टूटे पड़े थे। सूचना मिलने पर वह तुरंत 10 मई को घर वापस आए। उन्होंने बताया कि घर का सारा सामान खंगाला पड़ा था तथा घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए तो 8-9 की रात्रि को 2 अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर जिन्होंने मुंह ढ़क रखे थे घर से सोने चांदी के गहने व लगभग 500 डालर चोरी कर लिए गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अमनदीप के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है और चोरों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Guruwar Mantra: गुरुवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, पूरी होगी हर मनोकामना

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें