
जालंधर : थाना कैंट के अधीन आते क्षेत्र गांव रहमानपुर में चोरों ने तो हद ही कर दी। चोरों ने पहले घर में घुसकर एसी चलाया शराब पी फिर सोना चुराकर फरार हो गए। पीड़ित इंद्रपाल ने बताया कि वह अपने परिवार सहित अपनी बेटी के घर जागरण पर भोगपुर गए थे। उनके घर से चोरों ने एक सोने का सैट, दो सोने की चैन, 3 ईयर रिंग्स, 6 सोने की अंगूठियां और एक डायमंड रिंग करीब 25 तोले सोना चुरा लिया है।
इस संबंधी थाना कैंट की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी संबंधी कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ली जाएगी। क्षेत्रवासियों ने बताया कि जिस समय यह चोरी की घटना हुई उस दिन तकरीबन 6 घंटे तक बिजली बंद रही थी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...