पंजाब डेस्क: मुख्यमंत्री भगवंत मान की ‘शुकराना यात्रा’ आज तीसरे दिन में प्रवेश कर गई है। बता दें कि जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट अमेंडमेंट 2026 लागू होने के बाद मुख्यमंत्री राज्यभर में इस विशेष यात्रा के जरिए लोगों और धार्मिक संस्थाओं का आभार जता रहे हैं।
यात्रा बठिंडा से शुरू होकर संगरूर पहुंचेगी
आज की यात्रा बठिंडा से शुरू होकर तलवंडी साबो, सरदूलगढ़, मानसा और बरनाला होते हुए संगरूर पहुंचेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो में माथा टेककर अरदास करेंगे। इसके अलावा वे सुनाम स्थित गुरुद्वारा मस्तुआना साहिब में भी नतमस्तक होंगे।
ये भी पढ़ें…
सुबह 10 बजे से शुरू होगी यात्रा
सरकारी कार्यक्रम के अनुसार यात्रा की शुरुआत सुबह करीब 10 बजे बठिंडा से होगी और दिनभर अलग-अलग स्थानों पर संगतों से मुलाकात के बाद शाम को संगरूर में इसका समापन किया जाएगा। सरकार का कहना है कि यह यात्रा केवल धार्मिक श्रद्धा तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के सहयोग और समर्थन के प्रति धन्यवाद प्रकट करने का माध्यम भी है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों में लोगों से संवाद भी कर रहे हैं।