Site icon Dainik Savera Times

चोरों के निशाने पर माईं हीरां गेट मार्केट, तीसरी बार चोरी; पुलिस के हाथ खाली

Third Theft at Mai Hiran Gate Market, ₹5,000 Stolen : जालंधर। माईं हीरां गेट मार्केट में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चोरों ने किरण बुक शॉप को निशाना बनाते हुए तिजोरी से 5 हजार रुपये की नकदी चुरा ली।

वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदारों का आरोप है कि मार्केट में पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी वारदात को ट्रेस नहीं कर पाई है। लगातार हो रही चोरियों से परेशान दुकानदारों ने अब मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है।

 
 
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261013-WA0017.mp4
हैरानी की बात यह है कि चोरों की ओर से तीसरी बार घटना को अंजाम दिया गया, लेकिन पुलिस अभी तक एक भी वारदात ट्रेस नहीं कर पाई। यही कारण है कि माईं हीरां गेट की दुकानें अब चोरों का अड्डा बनती जा रही है। दरअसल, आज किरण बुक शॉप की दुकान से चोर 5 हजार की नगदी लेकर फरार हो गया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261013-WA0016.mp4
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर काउंटर से कूदकर तिजौरी के पास जाता है और तिजौरी को माथा टेककर पेचकस से तिजौरी खोलने लगता है। ऐसे में तिजौरी में रखे 5 हजार की नगदी लेकर चोर दुकान से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए साहिल आनंद ने कहा कि दुकानदार ने उन्हें फोन करके बताया कि दुकान का शटर खुला हुआ है। जिसके बाद वह दुकान पर कर्मी के साथ आया और तिजौरी चेक की तो देखा कि चोर तिजौरी से 5 हजार की नगदी लेकर फरार हो गया।
सिक्के मौजूद थे, लेकिन चोर सिक्के नहीं लेकर गया। घटन को अंजाम एक चोर द्वारा दिया गया। दुकानदार ने कहा कि मार्केट में पहले आटे की चक्की पर चोरी हुई, उसके बाद 4 दुकानों में चोरी की वारदात को चोरों ने निशाना बनाया। ऐसे में अब उनकी दुकान से नगदी लेकर फरार हो गए। दुकानदार ने कहाकि उन्हें लगता है कि अब एसोसिएशन मिलकर सिक्योरिटी तैनात करें या प्रत्येक दुकानदार खुद दुकानों के बाहर सिक्योरिटी गार्ड लगाएं। दुकानदार ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और वह खानापूर्ति करते हुए शिकायत लिखकर ले गई।
Exit mobile version