Site icon Dainik Savera Times

ठंड में 3 क्विंटल बर्फ के पानी से नहाता है यह शख्स, बोला-महसूस करना चाहता हूं छोटे साहिबजादों का दर्द

पटियालाः छोटे साहिबजादों की शहादत को देश भर में याद किया जा रहा है। वहीं पटियाला के इस शख्स ने छोटे साहिबजादों की शहादत को एक अनोखे तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस शख्स का नाम लक्ष्मणदास टोनी है जो कि पटियाला के गुरु नानक नगर में रहता है और एक बैंक में काम करता है।

यह शख्स करीब 25 साल से कंपकंपाती ठंड के दिनों में करीब 3 क्विंटल बर्फ के पानी से 1 से डेढ़ घंटे तक नहाकर उनकी शहादत को नमन करता है। लक्ष्मणदास का कहना है कि ऐसा करके वह उस दर्द को महसूस करने को कोशिश करता है, जो माता गुजरी और साहिबजादों ने सहन किया होगा। गुरु साहिब उन्हें इतनी शक्ति देते है कि वह आज तक कभी बीमार नहीं हुए।

 

Exit mobile version